फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation frees assets worth Rs 25 crore

नगर निगम ने 25 करोड़ की संपत्ति कब्जा मुक्त कराई

Wed, 08 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation frees assets worth Rs 25 crore
खाताखेड़ी से अतिक्रमण हटाती निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भूमाफिया के खिलाफ अभियान तेज करते हुए नगर निगम ने बुधवार को पुलिस के सहयोग से खाताखेड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जाधारियों से निगम के सभी सात स्टाफ क्वार्टर खाली कराकर सीज कर दिया। क्वार्टरों के पीछे खाली पड़ी निगम की जमीन को घेरने के लिए अवैध रूप से बनाई गई दीवारों को भी गिरा दिया। कब्जामुक्त कराई गई संपत्ति की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने तालाबों, पार्कों और निगम की अन्य जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि वे स्वयं निगम की भूमि खाली कर दें नहीं तो भूमाफिया के रूप में चिह्नित कर जमीन कब्जा मुक्त कराने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई दशक पहले निगम (तब नगरपालिका) के कर्मचारियों के लिए खाताखेड़ी में स्टाफ क्वार्टर बनाए गए थे। ये सेवानिवृत्त हो चुके हैं या उनकी मृत्यु हो चुकी है। इनके वारिसों गुरुचरणदास, आशीष जैन, उर्मिला राठी, अंजना महेश्वरी, अमित वर्मा व पंकज कुमार ने क्वार्टर्स खाली कर निगम को सौंपने के बजाय आगे किराए पर दे दिए। एक अन्य क्वार्टर पर किराएदार का कब्जा था। क्वार्टरों में लकड़ी के कारखाने बना लिए गए थे और खाली जमीन को घेरकर अवैध कब्जा किया गया था। इसकी दीवारें भी गिराई गईं। वहीं, इस कार्रवाई के बाद धोबीघाट क्षेत्र के कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जाधारियों से मौजूदा दरों पर की जाएगी किराया वसूली
- संपत्ति कर अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि स्टाफ क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे लोगों से आज की बाजार दरों पर किराए की वसूली भी की जाएगी। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, एसडीएम सदर अनिल कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, उप नगरायुक्त दिनेश यादव, संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, राजस्व निरीक्षक विकास कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed