फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal commissioner's effigy burnt in protest against dirt and broken roads

गंदगी और टूटी सड़कों के विरोध में फूंका नगरायुक्त का पुतला

Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner's effigy burnt in protest against dirt and broken roads
खाताखेड़ी में नगर आयुक्त का पुतला फुंकते राजीव गांधी पंचायत राज कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। खाताखेड़ी में लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नगरायुक्त का पुतला फूंककर विरोध जताया। आरोप लगाया कि टूटी सड़कें और गंदगी की वजह से नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष संजय वालिया व कांग्रेस नेता इकराम खान के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका। संजय वालिया ने कहा कि नगर में कई जगहों पर सड़कें टूटी पड़ी है, जिसकी वजह से आए दिन सड़क हादसों में लोग घायल हो रहे हैं और नागरिक परेशान है। इसी तरह महानगर में कई जगहों पर कूड़े ढेर लगे हैं। गंदगी की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि एक वार्ड में नलकूप लगाने को लेकर अनियमितता बरती गई, जिसकी शिकायत निगम के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके अलावा नागरिकों की समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन निगम के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान शादाब अंसारी, अमर राणा, खुर्शीद अहमद, सलीम खान, शहजाद, तनवीर अहमद, इकराम अहमद, आकिब, शौकत, बिलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed