फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal commissioner associated with smart classes interacted with teachers and students

सहारनपुर: स्मार्ट कक्षाओं से जुड़ नगरायुक्त ने शिक्षकों व छात्रों से संवाद किया

Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner associated with smart classes interacted with teachers and students
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत विद्यालयों में विकसित की जा रही स्मार्ट कक्षाओं को निगम में बने आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से जोड़ने का ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के दौरान स्मार्ट सिटी की सीईओ नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने विद्यालयों में कक्षाएं ले और दे रहे शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यदायी संस्था द्वारा ऑनलाइन पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित भी किया गया।
विज्ञापन

योजना के तहत महानगर के 20 विद्यालयों में 22 स्मार्ट कक्षाएं बनाने का रुका हुआ कार्य पुन: शुरू हुआ है। नगर आयुक्त ने 16 फरवरी से पहले ज्यादातर कक्षाएं पूर्ण करने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए थे। साथ ही स्मार्ट कक्षाओं को आईसीसीसी से जोड़कर शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़ने के लिए सोमवार का दिन ट्रायल के लिए रखा था। सोमवार की सुबह गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आदि की स्मार्ट कक्षाओं को आईसीसीसी से जोड़ा गया। इस दौरान नगर आयुक्त ने स्क्रीन के सामने बैठकर उक्त विद्यालयों की स्मार्ट कक्षाओं में मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों से बात करते हुए फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि एलईडी स्क्रीन में एनसीईआरटी से संबंधित 12वीं तक की लगभग सभी कक्षाओं के प्रोग्राम फीड हैं, जिनको चलाकर विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से पढ़ाया और समझाया जा सकता है। ट्रायल के बाद नगर आयुक्त ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है। 16 फरवरी से पहले और कक्षाएं पूर्ण हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed