फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MSU sent proposal to the center for two hostels

Saharanpur News: एमएसयू ने दो छात्रावास के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Sun, 24 Sep 2023 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
MSU sent proposal to the center for two hostels
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत दो छात्रावास की मांग की है। कुलपति की ओर से दो छात्रावास का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जनवरी 2024 तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय को शुरू हुए अभी 20 महीने हुए हैं। प्रशासनिक भवन के साथ ही तमाम विभागों और कार्यालयों के लिए भवनों का निर्माण गति से चल रहा है। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग दो छात्रावास बनाने की भी योजना है। चूंकि विश्वविद्यालय की शुरुआत है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा है कि अलग अलग योजनाओं से जो भी विश्वविद्यालय को मिले उसके लिए प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एचएस सिंह द्वारा बीते दिनों केंद्र सरकार को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत दो छात्रावास का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि एक छात्रावास के लिए स्वीकृति होना तय है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने डीपीआर मांगी है। योजना के तहत बनने वाला छात्रावास सौ सीट का होगा। उसमें दो विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इसलिए बढ़ गई है छात्रावास की जरूरत
विश्वविद्यालय परिसर में इस सत्र से स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू हो रही है। 24 नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेंगे। इनमें कुछ विद्यार्थी दूर दराज के भी होंगे, जिनके रहने के लिए छात्रावास होना बेहद जरूरी है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन का जोर अन्य भवनों के साथ ही छात्रावास पर भी है।

- छात्रावास के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। अभी तक कोई स्वीकृति पत्र हमें नहीं मिला है। लेकिन मिलने की उम्मीद है। प्रयास यही है कि विश्वविद्यालय को किसी भी तरह से अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाई जा सकें। - प्रो. एचएस सिंह, कुलपति, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed