फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Motorcyclist Dies in Road Accident; Son Narrowly Escapes

Saharanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

Tue, 21 Apr 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist Dies in Road Accident; Son Narrowly Escapes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गंगोह/ अंबेहटा। गांव बीराखेडी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दाबकी गुर्जर निवासी मूसा (42) की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर आगे बैठे उसके पांच वर्षीय बेटे को मामूली चोटें आईं। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। उधर, अंबेहटा में इस्लामनगर रोड पर बाइक पेड़ से टकराने पर देवबंद निवासी मुस्तफा घायल हो गया।

मूसा गांव बुढनपुर में रिश्तेदारी में आया हुआ था। सोमवार शाम करीब साढे पांच बजे अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। वह गांव बीराखेड़ी और चकवाली के बीच पहुंचा, तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मूसा और आगे बैठा बालक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में मूसा को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बालक सड़क किनारे कच्चे हिस्से में गिरने से गंभीर हादसे से बच गया तथा उसे केवल मामूली चोटें आईं। मूसा के अन्य परिजन भी पीछे से आ रहे थे।
विज्ञापन

अंबेहटा में इस्लाम नगर रोड पर रजवाहे के पास तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। हादसे में देवबंद निवासी मुस्तफा घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। सोमवार शाम को मुस्तफा बाइक द्वारा अंबेहटा की ओर आ रहा था कि रजवाहे के पास हादसे का शिकार हो गया। मुस्तफा ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed