{"_id":"5a26e4d84f1c1bf4688bf76d","slug":"mother-son-dies-in-road-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे चली गई मां-बेटे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे चली गई मां-बेटे जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर आए लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बड़गांव में हरिद्वार के बहादराबाद से दवाई लेकर लौट रहे मां बेटे की कार ईट से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों उन्हें कार से निकालकर देवबंद अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर कार्रवाई के शवों को ले गए।
मंगलवार की दोपहर जिला शामली के थाना गढ़ी पुख्ता के गांव गुराना निवासी सरदार अली का 48 वर्षीय पुत्र प्रवेज आलम अपनी माता 67 वर्षीय खुशनुमा को हरिद्वार के बहादराबाद से दवाई दिलाकर देवबंद-नानौता मार्ग से घर लौट रहा था।
जैसे ही उनकी कार (संख्या यूपी 19 डी 1102) महेशपुर स्थित बिजली के ट्यूबवेल के पास पहुंची तो उनकी टक्कर सामने से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर ट्राली भी दुर्घटना के बाद सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस दौरान मार्ग अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटा तक भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण और राहगीरों ने दोनों घायलों को किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।
इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद दोनों गंभीर घायलों को देवबंद अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि खबर मिलते ही टीम रवाना कर दी गई थी। परिजन दोनों शवों को बगैर कार्यवाही के ले गए।