फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother Shakambhari Devi is the power that sustains the universe.

सृष्टि का भरण पोषण करने वाली शक्ति है मां शाकंभरी देवी

Sat, 15 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mother Shakambhari Devi is the power that sustains the universe.
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में आयोजित मां शाकंभरी जन्मोत्सव कार्यक्रम में स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि मां शाकंभरी देवी सृष्टि का भरण-पोषण करने वाली पराशक्ति है।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित मां शाकंभरी देवी पूजा में शतचंडी पाठ को विश्राम दिया गया। मां भगवती की मूर्ति का श्री दुर्गा सहस्त्रनाम स्तोत्र से महाभिषेक किया गया। मां भगवती का दिव्य शृंगार कर मां को शाकभाजी अर्पण कर छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही मां शाकंभरी देवी की आरती उतारी गई। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। आदिशक्ति शाकंभरी देवी की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज कहा कि मां भगवती ने रक्तबीज जैसे दानव का संहार करने हेतु दिव्य शाकंभरी रूप धारण किया। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी की आराधना करने से सुख-समृद्धि आती है। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, राकेश, गीता, सुनीता, राजबाला, सुचेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed