फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother Annapurna maintains the universe: Kalendranand

मां अन्नपूर्णा करती हैं सृष्टि का भरण पोषण: कालेंद्रानंद

Wed, 30 Dec 2020 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Mother Annapurna maintains the universe: Kalendranand
राधा विहार स्थित सिद्घपीठ श्री वैष्णव महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना कराते स्वामी कालेंद्रानंद ? - फोटो : SAHARANPUR
मां अन्नपूर्णा करती हैं सृष्टि का भरण पोषण: कालेंद्रानंद
विज्ञापन

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ श्री वैष्णव महाकाली मंदिर में श्रद्घाभाव से मां अन्नपूर्णा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां अन्नपूर्णा सृष्टि का भरण पोषण करती हैं।
बुधवार को श्री रामकृष्ण विवेकानंद स्थान के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मंत्रोचारण के साथ विधिवत मां अन्नपूर्णा की मूर्ति के समक्ष पूजा अर्चना कर आरती उतारी। मां अन्नपूर्णा को भोग लगाकर भंडारा किया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां अन्नपूर्णा भगवान शिव की नगरी काशी में प्रकट हुई थी, जो स्वयं प्रकृति रूप में समस्त चराचर का भरण पोषण करती हैं। भगवान शिव ने स्वयं भिक्षुक बनकर मां अन्नपूर्णा से जगत का भरण पोषण करने के लिए भिक्षा मांगी थी। उन्होंने कहा मां अन्नपूूर्णा ही सृष्टि का पालन और संवर्धन करती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अरूण स्वामी, मेहरचंद जैन, लाखन सिंह, राजकुमार अरोड़ा, राजेंद्र कुमार, सागर, गीता, बबीता, बाला, उमा, कमला, नैनसी, सरोज सहित अनेक श्रद्घालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed