{"_id":"586bf9724f1c1b943a1592e3","slug":"most-complaints-electricity-irrigation-department-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वाधिक शिकायत बिजली, सिंचाई विभाग के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाधिक शिकायत बिजली, सिंचाई विभाग के खिलाफ
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में तहसील दिवस में समस्या सुनते डीएम शफकत कमाल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी, एसएसपी, सीडीओ के समक्ष 34 फरियादियों ने गुहार लगाई। इनमें से मात्र एक का ही निस्तारण हो पाया। इस मौके पर सर्वाधिक शिकायतें विद्युत और सिंचाई विभाग की आई।
मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी शफकत कमाल, एसएसपी भरत यादव, सीडीओ दीपक मीणा, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता के साथ ही सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील दिवस में आए फरियादियों ने विद्युत व सिंचाई विभाग के खिलाफ अपने आवेदन प्रस्तुत किए।
रामपुर मनिहारान मुहल्ला शिवपुरी के पास से गुजर रहे रजवाहे की खुदाई ठीक ढंग से न किए जाने व खुदाई के दौरान बाहर निकाली गई मिट्टी को न उठवाने की शिकायत को कस्बावासियों ने जोरदार ढंग उठाया। इस पर सीडीओ दीपक मीणा ने मौके पर मौजूद सिंचाई के अधिकारियों से दो वर्ष के भीतर क्या कार्य कराए हैं उनका ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
इसके अलावा गरीब लोगों ने मकान बनवाए जाने के प्रार्थना पत्र भी दिए। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर तार, फूंके पडे़ ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग भी रखी। चकरोड से अवैध कब्जे हटाने एवं राशन कार्ड बनवाने, पेंशन आदि की समस्याएं प्रमुखता से आई। डीएम ने अधीनस्थों को फरियादियों की समस्या के निराकरण किए जाने के सख्त आदेश दिए। इस दौरान आई 34 शिकायतों में से मौके पर एक समस्या का निस्तारण हो पाया।