फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mosques are being singled out and targeted: Huda Zariwala

मस्जिदों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा : हुदा जरीवाला

Sat, 03 Oct 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mosques are being singled out and targeted: Huda Zariwala
देवबंद। सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला ने देश में मस्जिदों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून के बावजूद ऐतिहासिक मस्जिदों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवबंद पहुंची हुदा जरीवाला का पालिका सभासद सैयद हारिस के आवास पर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने उज्जैन की छह सौ वर्ष से अधिक पुरानी शाही मस्जिद, शालीमार बाग की मस्जिद और सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के मामलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 धार्मिक स्थलों के 15 अगस्त 1947 के स्वरूप को बनाए रखने का प्रावधान करता है।
विज्ञापन

कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी इस कानून से संबंधित याचिकाएं लंबित हैं और अदालत ने दिसंबर 2024 में नए मामलों के पंजीकरण तथा लंबित मामलों में प्रभावी आदेशों पर अंतरिम रोक लगाई थी। लेकिन उसके बावजूद भी साजिश के तहत ऐतिहासिक मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मौके पर नजर फाउंडेशन के अध्यक्ष नजम उस्मानी, अब्दुल कादिर खान, मोहम्मद नवेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed