फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than two crores are spent every month in cleaning the city

शहर की सफाई में हर माह खर्च होते हैं दो करोड़ से अधिक

Wed, 20 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
More than two crores are spent every month in cleaning the city
सहारनपुर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर सफाई निरीक्षकों की टीम, दो हजार से अधिक सफाईकर्मी और कचरा उठान के लिए करीब 80 वाहन होने के बाद भी शहर पूरी तरह साफ नहीं है। शहर के प्रमुख मार्ग और बाजार जितने साफ हैं, वहीं कुछ कॉलोनियों खासकर 32 गांवों की गलियां उतनी ही अधिक गंदी है। सफाई पर प्रतिमाह होने वाले खर्च की बात करें तो वह दो करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक बैठता है। पेश है रिपोर्ट।
विज्ञापन

इतने हैं सफाईकर्मी
नगर निगम के 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम के पास करीब दो हजार सफाईकर्मी हैं। इनमें करीब 450 सफाईकर्मी स्थायी हैं, जबकि शेष सफाईकर्मी ठेके पर कार्य कर रहे हैं। केवल सफाईकर्मियों के वेतन पर प्रतिमाह करीब दो करोड़ 12 लाख रुपये खर्च होते हैं। शेष करीब 20 लाख रुपया वाहनों में डीजल पर खर्च होता है।
विज्ञापन

सफाई में लगे वाहन संख्या
कुल वाहन करीब 80
कचरा भरने के लिए जेसीबी 05 जेसीबी
कचरा उठान के लिए ट्रक 13
रोबोट मशीन 02
टेंपो, छोटा हाथी आदि करीब 55
94485 घरों से लिया जा रहा कचरा
शहर में घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए नगर निगम की टीमों के साथ ही कई एनजीओ की टीमें भी लगी हुई हैं। नगर के 70 वार्डों में 156373 मकान पंजीकृत हैं, जिनमें से 94485 मकानों से टीमें घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करती हैं। शेष 61888 मकान इस व्यवस्था से अछूते हैं, जिसके कई कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था में करीब दो हजार सफाईकर्मी और बड़ी संख्या में वाहन लगे हैं। तभी जाकर शहर की सफाई व्यवस्था बनी हुई है, जो काफी बेहतर है। फीडबैक में भी लोग नगर निगम की व्यवस्था को सराह रहे हैं।
डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed