फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than fifty office bearers of Bhakiyu Tomar left the union

भाकियू तोमर के पचास से अधिक पदाधिकारियों ने छोड़ी यूनियन

Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
More than fifty office bearers of Bhakiyu Tomar left the union
भाकियू तोमर से इस्तिफा देते किसान नेता - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर किसान हितों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाते हुए मंडल प्रभारी, मंडल महासचिव, किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित सहारनपुर जनपद के पचास से ज्यादा पदाधिकारियों ने अपने साथियों सहित यूनियन को अलविदा कर दिया। उन्होंने मुजफ्फरनगर पहुंच कर अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया। ऐलान किया कि जल्द ही नए संगठन का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब ढाई साल साल पूर्व जिले में भाकियू तोमर की कमान संभालने वाले मंडल प्रभारी अजय पुंडीर, मंडल महासचिव श्याम सिंह राणा, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद त्यागी, मंडल संयोजक प्रदीप चौधरी, किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राव सलीम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सहारनपुर अशोक त्यागी, जिला प्रभारी चौ. सुशील, जिला महासचिव विकास चौधरी एवं अश्वनी कांबोज, महानगर सहारनपुर अध्यक्ष शाहनवाज खान, युवा महानगर अध्यक्ष शाबान मलिक, जिला उपाध्यक्ष सुनील राणा एवं अनिल राणा, जिला सचिव प्रधान जाकिर, मंडल प्रतिनिधि वीरेंद्र राणा, ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद सुशील कांबोज, उपाध्यक्ष जोनी राणा, महासचिव राजेंद्र बर्मन, सचिव अंबरीश मलिक, संगठन मंत्री फुरकान, ग्राम अध्यक्ष कमालपुर बंटी सैनी, ग्राम अध्यक्ष नानका शहजाद पप्पू, गंगाली के कृष्ण फौजी, ऋषिपाल राणा, ग्राम अध्यक्ष फतेहपुर दिलशाद, नगर अध्यक्ष छुटमलपुर हाजी सलीम, महासचिव अदनान, शेरपुर ग्राम अध्यक्ष डॉ. सोहनवीर सहित पचास से ज्यादा पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों सहित भाकियू तोमर को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

उक्त सभी किसान नेता दुपहर बाद मुजफ्फरनगर स्थित यूनियन कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के बाद अजय पुुंडीर ने कहा कि जल्द ही नए संगठन के गठन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed