फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Month of Ramadan has started with sighting of moon and there is an atmosphere of happiness among Muslims

UP: चांद के हुए दीदार, रमजान का महीना शुरू होने पर मुस्लिम समुदाय में हर्ष, यहां देखें इफ्तार-सहरी का समय

Thu, 23 Mar 2023 08:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Mar 2023 08:30 PM IST
सार

Deoband News : आखिर चांद के दीदार हो गए। वहीं रमजान का महीना शुरू होने पर मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Month of Ramadan has started with sighting of moon and there is an atmosphere of happiness among Muslims
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुकद्दस रमजान का महीना शुरू हो चुका है। बृहस्पतिवार को चांद दिखाई देने के साथ ही मस्जिदों और घरों में तरावीह की विशेष नमाज में कुरआन पाक सुनाया गया। बड़ी संख्या में लोग तरावीह पढ़ने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही लोगों ने घरों में बैठकर भी अल्लाह की इबादत की।

विज्ञापन


रमजान माह में अल्लाह अपने नेक बंदों पर बेशुमार रहतमें बरसाता हैं। नेक बंदे भी दुनिया की सभी बातें भूलकर अल्लाह की इबादत में मशगूल हो गए हैं। चांद देखने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर रमजान की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: धमकी से दहशत में परिवार, बच्चों को नहीं भेजते स्कूल, घर का सामान भरकर पलायन की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रात्रि साढ़े आठ बजे इशा की नमाज अदा करने के उपरांत लोगों ने तरावीह की विशेष नमाज में कुरआन पाक सुना। इससे पूर्व लोगों ने पहले रोजे की सहरी के लिए खजला, फैनी और पाप्पे खरीदे। पूरे महीने लोग रात-रातभर जागकर अल्लाह की रजा (खुशी) हासिल करने के लिए मस्जिदों और घरों में इबादत करेंगे। अल्लाह के हुक्म के मुताबिक, इस माह में लोग ज्यादा से ज्यादा गरीब व बेसहारा लोगों की मद्द भी करते हैं।   

रमजान में इफ्तार और सहरी का समय
पहला रोजा इफ्तार

24 मार्च 2023
सुन्नी             06:33 बजे
-------------------
शिया             06:44 बजे

दूसरा रोजा सहरी
25 मार्च 2023
सुन्नी             04:55 बजे
----------------
शिया            
04:47 बजे
नोट: सहरी व इफ्तार में क्षेत्रवार समय में परिवर्तन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed