फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: धमकी से दहशत में परिवार, बच्चों को नहीं भेजते स्कूल, घर का सामान भरकर पलायन की तैयारी

Thu, 23 Mar 2023 07:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Mar 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Sanju Valmiki murder case and family is preparing to escape after threats
पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ क्षेत्र के गांव राजपुर कलां में संजू वाल्मीकि हत्याकांड में आरोपी पक्ष पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। धमकी से भयभीत संजू का परिवार सामान लेकर गांव से पलायन करने लगा। पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका। पीड़ित परिवार ने धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



कोतवाली के गांव राजपुर कलां में 14 फरवरी की रात 200 रुपये के विवाद में घर में घुसकर दूधिया संजू उर्फ संजीव वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान गोली लगने से मृतक संजू का बेटा-बेटी और भाई भी घायल हो गए थे।

Muzaffarnagar Sanju Valmiki murder case and family is preparing to escape after threats
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने हत्याकांड में शामिल कवाल कांड में मरने वाले सचिन के बहनोई मोहित चौधरी, उसके पिता राजेंद्र और वीरेंद्र पुत्र अजित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद आरोपी मोहित चौधरी और उसके पिता राजेंद्र ने थाने में सरेंडर कर दिया था, जबकि तीसरा आरोपी वीरेंद्र अभी तक फरार चल रहा है।

Muzaffarnagar Sanju Valmiki murder case and family is preparing to escape after threats
परिवार पलायन करने को तैयार। - फोटो : अमर उजाला

संजू के परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार को उसकी मां ओमवती कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। रास्ते में आरोपी पक्ष के लोगों ने ओमवती को रोककर उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी। धमकी से पूरा परिवार भयभीत हो गया। इस पर परिवार सामान भरकर गांव से पलायन करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Sanju Valmiki murder case and family is preparing to escape after threats
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और समझा-बुझाकर परिवार को रोका। धमकी देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर उनका सामान घर के अंदर रखवाया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Sanju Valmiki murder case and family is preparing to escape after threats
गाड़ी में भरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह का कहना है कि वाल्मीकि परिवार के लोगों ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ धमकी देने की तहरीर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed