{"_id":"6570bf044c22084c6e05a5c6","slug":"modis-dream-is-coming-true-india-will-become-a-developed-nation-by-2047-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-14268-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मोदी का सपना हो रहा पूरा, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मोदी का सपना हो रहा पूरा, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और जिले के प्रभारी योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देश की जनता के लिए देखा, वह पूरा होता दिखाई दे रहा है। आमजन की भागीदारी से भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकारों के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार तेजी से पकड़ चुका है।
बुधवार को जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रामपुर मनिहारान ब्लॉक के गांव नंदपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर किया। इसके बाद उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजन, गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, किसान सम्मान योजना का लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व उज्ज्वला योजना से गैस सिलिंडर भी वितरित किए। विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत से साबित हो गया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे। कार्यक्रम को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने भी विचार रखे। जिला प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में लगे योजनाओं के स्टालों का भी अवलोकन किया।
इस दौरान एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा, एडीएम (ई) अर्चना द्विवेदी, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, बीएसए डॉ. विनीता सिंह, एसडीएम श्वेता पांडेय, तहसीलदार जसवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, विजयपाल सिंह, चौधरी नक्षत्र पंवार, कृष्ण चंद सैनी, विनोद पंवार, राजेश प्रधान, चौधरी संजय, ब्रह्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी के घर पहुंच दिया वर वधु को आशीर्वाद
चिलकाना। कार्यक्रम के बाद जिला प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय गांव सोंधेबांस निवासी अपने सुरक्षाकर्मी कुलदीप सैनी के घर पहुंचे। कुलदीप के बड़े भाई की गत 28 नवंबर को शादी थी। इसमें उन्हें पहुंचना था, लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ सके। यहां उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया। उनके साथ विधायक मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महामंत्री बिजेन्द्र चौधरी मौजूद रहे।