{"_id":"5745f8504f1c1bae706921ff","slug":"modi-s-rally-to-rally-muslims-will-succeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली को रैली को सफल बनाएगा मुस्लिम समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली को रैली को सफल बनाएगा मुस्लिम समाज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 26 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bike Rally BJP out.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में केंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 26 मई को होने वाली भाजपा की विकास पर्व महारैली को सफल बनाने के लिए मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में हिस्सेदारी करेंगे।
ग्राम लंढ़ौरा में आयोजित कार्यक्रम पार्टी के नेता सफदल अली ने कहा कि भाजपा की महापर्व रैली को सफल बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने के लिए मुस्लिम समाज के लोग सांसद राघवलखनपाल शर्मा के नेतृत्व में हिस्सेदारी करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। जिसमें सभी को बराबर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2020 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
2018 तक सभी गांवों में बिजली देने का लक्ष्य, मार्च 2017 तक सभी 14 करोड़ किसानों को मृदा कार्ड दिए जाएंगे। खाद सब्सिडी सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकारी की फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
पांच साल में हर गांव के विकास के लिए 80-80 लाख रुपये दिये जाएंगे। गरीब को मुफ्त गैस सिलेंडर दिये जा रहे हैं। अन्य कई योजनाएं देश एवं किसानों के हित में चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली हम सबके लिए बड़ी चुनौती है।
इस चुनौती को सफलता पूर्वक स्वीकार किया जाएगा। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से राव जहीन अहमद, जियाउलहक, फिरोज आलम, श्रीकांत, नौशाद, सहदेव, जितेंद्र, जावेद, सलीम आदि मौजूद रहे।
विकास पर्व रैली को लेकर मुस्लिम समाज में खासा क्रेज है। रैली में ताहरपुर, चुन्हैटी गाड़ा, ग्राम लंढौरा, मवीकलां, मनानी समेत आसपास के गांवों से मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली में पहुंचेंगे।
सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए मुस्लिम नेता लंबे समय से तैयारियों में लगे है। बृहस्पतिवार को मुस्लिम कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनेंगे।