फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Miyangi's brinjal sound is ringing in Delhi

UP: दिल्ली की आजादपुर मंडी में धूम मचा रहे सहारनपुर के बैंगन, हाथोंहाथ खरीदते हैं व्यापारी, पढ़िए खास रिपोर्ट

Wed, 13 Sep 2023 04:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो अशोक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
अशोक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 13 Sep 2023 04:38 PM IST
सार

Amar Ujala Special Report : ज्योति कश्यप ने जानखेड़ा में ठेके पर जमीन लेकर बैंगन की खेती शुरू की थी। इसके बूते उनका परिवार आज 92 बीघा जमीन का मालिक है।

विज्ञापन
Saharanpur: Miyangi's brinjal sound is ringing in Delhi
गांव मियानगी में तोडे़ गए बैंंगन की छंटाई करता किसान। संवाद

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बड़गांव के मियानगी गांव का बैंगन दिल्ली की आजादपुर मंडी में धूम मचा रहा है। वहां यह मियानगी ब्रांड नाम से हाथोंहाथ बिकता है। कभी इस गांव के ज्योति कश्यप ने जानखेड़ा में ठेके पर जमीन लेकर बैंगन की खेती शुरू की थी। इसके बूते उनका परिवार आज 92 बीघा जमीन का मालिक है। उन्होंने साबित कर दिखाया कि बैंगन की खेती से आर्थिक तरक्की की सीढ़ियां कैसे चढ़ी जा सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली की आजादपुर, गाजीपुर, केशवपुर एवं ओखला मंडी में यहां का बैंगन मशहूर है। ज्योति कश्यप के पुत्र घनश्याम ने करीब 45 वर्ष पहले गांव जानखेड़ा में ठेके पर जमीन लेकर बैंगन की खेती शुरू की थी। उसने अपने बैंगन की सप्लाई दिल्ली में करना शुरू किया। धीरे-धीरे दिल्ली की आजादपुर मंडी में मियानगी गांव का यह बैंगन ब्रांड बन गया। इसकी देखा देखी बड़गांव क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसान गन्ना और गेहूं छोड़ हजारों बीघा भूमि पर बैंगन की खेती कर रहे हैं। ज्योति कश्यप की मौत के बाद उनके तीन बेटे घनश्याम, सतपाल, बलबीर ने भी पिता की विरासत को जिंदा रखा और बैंगन की खेती को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन

ज्योति कश्यप के पौत्र योगेंद्र कश्यप, जय कुमार, दीपक, मोनू का कहना है कि वे सुरखा, नवकिरण व कंचन-75 और हाई ब्रिड बैंगन का बीज लगाते थे, लेकिन सुरखा व नवकिरण में ज्यादा रोग आने लगा था। इसलिए अब वे केवल कंचन-75 प्रजाति का बैंगन ही लगा रहे हैं। दिल्ली की आजादपुर से लेकर ओखला, केशवपुर,गाजीपुर मंडी में कंचन-75 बीज के बैंगन की मांग सबसे ज्यादा रहती है। बताया कि सीजन में हर पांचवें दिन प्रति बीघा भूमि से आठ से दस बैग बैंगन तैयार हो जाता है। बरसात के बाद खेतों में भरे पानी को पैपिंग सेट से निकाल दवाइयों का स्प्रे करते हैं। फिर ट्यूबवेल से पानी लगाते हैं। खाद और दवाई का ध्यान रखते हैं। इससे फसल अच्छी होती है। पूर्व ग्राम प्रधान समय सिंह सैनी कहते हैं कि छोटे किसानों ने गन्ना गेहूं का मोह छोड़ बैंगन की खेती का रुख किया तो खुशहाली उनके दरवाजे पर दस्तक देने लगी।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

व्यापारी हाथों हाथ खरीदते हैं मियानगी का बैंगन
दिल्ली आजादपुर मंड़ी के आढ़ती राशिद ने बताया कि साफ सुंदर होने की वजह से मियानगी गांव का बैंगन आजादपुर मंड़ी का एक ब्रांड बन चुका है, जिसे बड़े व्यापारी मंडी में आते ही खरीद लेते हैं। यहां का बैंगन मंदी के दौर में भी 800 से 1000 रुपये प्रति बैग के हिसाब से बिक रहा है। एक बैग में 30-35 किग्रा बैंगन आता है। मंदी में पांच रुपये किलो और बरसात में यही बैंगन करीब 35 रुपये किलो तक थोक के भाव बिक जाता है।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed