{"_id":"6a70ebe8d9178f494e09e3c4","slug":"minor-forced-to-consume-poisonous-substance-after-refusing-to-become-a-mangalamukhi-dies-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-181036-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंगलामुखी बनने से इन्कार किया तो नाबालिग को पिलाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंगलामुखी बनने से इन्कार किया तो नाबालिग को पिलाया जहरीला पदार्थ, मौत
Tue, 04 Aug 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मोहल्ला कायस्थवाड़ा (मुलतानियान) निवासी साहिल (16) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग उसे जबरन मंगलामुखी बनाना चाहते थे। इससे इन्कार करने पर उसे जहरीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी साबिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा साहिल रविवार दोपहर घर से निकला था। आरोप है कि मोहल्ला गुज्जरवाड़ा का एक मंगलामुखी कुछ साथियों संग उसे अपने साथ ले गया। देर शाम वह बेटे को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर चले गए। परिजनों ने उसे रेलवे रोड स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरनगर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
साबिर ने बताया कि इलाज के दौरान साहिल ने उन्हें बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से जबरन जहरीले पदार्थ पिलाया है। पीड़ित पिता का आरोप यह भी है कि आरोपी पहले भी बेटे के साथ मारपीट करते रहे हैं। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई हुई है। जांच अधिकारी लोकेंद्र राणा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया गया है। शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।