फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Middlemen will be curbed, the farmer will have to give an affidavit

बिचौलियों पर लगेगा अंकुश, किसान को देना होगा शपथ पत्र

Sun, 23 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Middlemen will be curbed, the farmer will have to give an affidavit
सहारनपुर। जनपद में गेहूं की बंपर खरीद को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। किसानों की आड़ में व्यापारी सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं न बेच दें, इस पर खास नजर रखी जाएगी। इसके तहत गेहूं बेचने वाले किसानों से सादे कागज पर शपथ पत्र लिया जाएगा। जिसमें किसान की जमीन का कुल रकबा और गेहूं की खेती का वितरण दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की रिकार्ड खरीद हो रही है। अभी तक 67718 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। अभी भी गेहूं की खरीद हो रही है, जबकि गत वर्ष पूरे सीजन में 60000 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया था। अधिक गेहूं खरीद का बड़ा कारण इस बार उत्पादन अधिक होना और गेहूं का रोग रहित होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, खाद्य विपणन विभाग ने जो व्यवस्था बनाई है, उसमें किसान को कुल जमीन, गेहूं का रकबा, गन्ने का क्षेत्रफल आदि की जानकारी देनी होगी। इसका मकसद यह है कि कोई भी बिचौलिया किसान की आड़ में सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं की बिक्री न कर सकें। शपथ पत्र में दिए गए विवरण का आवश्यकता पड़ने पर मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन --
सरकारी क्रय केंद्रों पर अधिक गेहूं खरीद को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों से सादे कागज पर शपथ पत्र लेने के निर्देश दिए हैं। इसका मिलान गन्ना विभाग, उद्यान विभाग के आंकड़ों से किया जाएगा। यदि अंतर पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसका मकसद बिचौलियों पर अंकुश लगाना है।
-- प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed