{"_id":"63ced258eafc9e569b339b88","slug":"metropolitan-traffic-system-stalled-for-three-hours-saharanpur-news-c-14-1-90276-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन घंटे ठप रही महानगर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन घंटे ठप रही महानगर की यातायात व्यवस्था
Tue, 24 Jan 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर कलेक्ट्रेट से लेकर दिल्ली रोड तक लगा जाम
सहारनपुर। महानगर में सोमवार को कई इलाकों में तीन घंटे जाम लगा रहा। जाम में फंसकर नागरिकों के अलावा स्कूली बच्चे भी परेेशान हुए। जाम खुलवाने के लिए यातायात के अलावा थाना पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दरअसल, सोमवार की सुबह महानगर में नेता जी सुभाष चंद्रबोस की जयंती पर बेहट रोड से दिल्ली रोड तक मानव शृंखला बनाई गई। अलग-अलग इलाकों से स्कूली बच्चे रैली निकालकर मानव शृंखला में शामिल हुए। इसके चलते सोमवार की सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कोर्ट रोड पुल, जिला अस्पताल पुल, कोर्ट रोड, जैन कॉलेज रोड, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, ढमोला नदी पुल, राकेश टाकेज पटरी, चिलकाना रोड, अरबी मदरसा मार्ग, नुमाइश कैंप देहरादून रोड पर जाम लग गया। जाम में वाहन फंसे रहे। दोपहर के समय छुट्टी होने पर स्कूली वाहन जाम में फंस गए, जिसकी वजह से स्कूली बच्चे बेहाल नजर आए। जाम के झाम का आलम यह था कि राहगीरों को कोर्ट रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज से लेकर कलक्ट्रेट तिराहे तक आने में भी करीब 20 मिनट लगे।
महानगर की यातायात व्यवस्था ठप होने पर यातायात पुलिस के अलावा कोतवाली सदर बाजार, थाना जनकपुरी पुलिस, नगर कोतवाली पुलिस, थाना कुतुबशेर पुलिस ने सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू कराई। करीब तीन घंटे महानगर जाम से जूझता रहा। दोपहर दो बजे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
अतिक्रमण भी बन रहा जाम की वजह
महानगर में अतिक्रमण भी जाम की वजह बन रहा है। कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, देहरादून रोड, चकराता मार्ग, प्रताप मार्केट, रायवाला बाजार, अंबाला रोड सहित अनेक बाजारों में दुकानदारों ने सड़कों पर सामान रखा हुआ है, जिसकी वजह से भी जाम लगता है।
बेतरतीब खड़े वाहन भी बने मुसीबत
महानगर में कोर्ट रोड, देहरादून रोड, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, रेलवे रोड पर बनी अवैध पार्किंग की वजह से भी जाम लगता है। वहीं, टेंपू और ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनती है।