फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mercury fell from the mountains and reached the plains, people shudder

पहाड़ों से गिरा पारा, मैदानी इलाकों में लोगों की छूटी कंपकंपी

Wed, 30 Dec 2020 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Mercury fell from the mountains and reached the plains, people shudder
सहारनपुर में ठिठरती ठंड और घने कोहरे में घंटाघर पर वाहनो का इंतजार करते यात्री - फोटो : SAHARANPUR
पहाड़ों से गिरकर पारा मैदानों में पहुंचा, लोगों की छूटी कंपकंपी
विज्ञापन

सहारनपुर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में लोग ठिठुर रहे हैं। भीषण शीत लहर के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा तो दोपहर में हल्की धूप खिली। बावजूद सर्दी से राहत नहीं मिली। बल्कि कंपकंपाने वाली सर्दी ने बेहाल कर दिया। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।
बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान चूंकि दिन का होता है, उसमें गिरावट होने की वजह से सर्दी ज्यादा बढ़ गई है। वैसे भी सिर्फ दोपहर में ही कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन उसके अलावा दिन भर बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार 05 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जिसने लोगों को खूब परेशान किया। शहर के दिल्ली रोड, कलक्ट्रेट तिराहा, हकीकतनगर, अस्पताल रोड, चकराता रोड और देहरादून चौक पर लोगों को सड़क किनारे पर अलाव सेंकते नजर आए। ऐसे मौसम में जूस आदि की बिक्री कम हो गई है तो कोर्ट रोड पर आयकर भवन के बाहर चाट पकौड़ी, मोमोज और अन्य व्यंजनों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

---- चार दिन में आठ डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
मौसम में हुए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था तो, 28 दिसंबर को 15.4 और 29 दिसंबर को 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बुधवार को 12.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed