{"_id":"63c4491508acaf3803010b56","slug":"mercury-fell-again-no-relief-from-cold-despite-sunshine-saharanpur-news-c-14-1-79946-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फिर गिरा पारा, धूप के बावजूद सर्दी से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फिर गिरा पारा, धूप के बावजूद सर्दी से नहीं मिली राहत
Mon, 16 Jan 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में देर रात आया कोहरा में जाते वाहन
सहारनपुर। तापमान में गिरावट के कारण धूप भी सर्दी से कोई खास राहत नहीं दिला सकी। सुबह के समय बादल छाए रहने और दोपहर में तेज शीतलहर चलने के कारण लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। अगले 24 घंटे में भी कोहरा आने और शीतलहर चलने का अनुमान है। यानी अभी कुछ दिन सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
जनपद में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद शीतलहर चलने के बावजूद न्यूनतम तापमान 11.8 और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन रात भर शीतलहर के चलने के कारण न्यूनतम तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। रेलवे स्टेशन के बाहर, जीपीओ रोड और अन्य चौराहों पर लोग अलाव सेंकते नजर आए। रविवार की सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक कोहरा ऊपर चढ़ने की वजह से धूप नहीं निकली थी। करीब 11 बजे आसमान से कोहरा छंटना शुरू हुआ, जिसके बाद हल्की धूप निकल आई, लेकिन शीतलहर चलती रही। नतीजा यह हुआ कि धूप के बावजूद लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। शाम चार बजे तक धूप निकलने के बाद फिर से सर्दी का असर बढ़ता चला गया। खास बात यह है कि सर्दी का असर बाजारों पर भी पड़ रहा है। सर्दी के कारण बाजारों में ग्राहक कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से दुकानदार मायूस हैं। सोमवार को भी हल्के बादल छाए रहने और शीतलहर चलने का अनुमान है।