{"_id":"637bc68ea62a2b786d793e40","slug":"men-will-also-play-the-responsibility-in-family-planning-saharanpur-news-mrt614494280","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन में पुरुष भी निभाएंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन में पुरुष भी निभाएंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
चार दिसंबर तक मनाया जाएगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
एएनएम और आशा कार्यकर्ता घरों में जाकर पुरुषों को नसबंदी के लिए करेंगी जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू कर दिया है। यह पखवाड़ा चार दिसंबर तक चलेगा। इस बार की थीम अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे भागीदारी रखी गई है। एएनएम और आशा कार्यकर्ता घरों में जाकर पुरुषों को नसबंदी के लिए जागरूक करेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि दंपतियों में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरुषों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। पुरुष नसबंदी के लिए न्यूनतम संसाधनों एवं बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़े को दो चरणों में चलाया जाएगा। प्रथम चरण सोमवार से शुरू हो गया है, जो 27 नवंबर तक और द्वितीय चरण 28 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। इसमें पुरुषों की भागीदारी से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
पुरुषों को मिलती है अधिक प्रोत्साहन राशि
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी अधिक रखी गई है। नसबंदी कराने पर पुरुष लाभार्थी को तीन हजार रुपये मिलती है, जबकि महिला लाभार्थी को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं।