फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Memorandum submitted to ADM E seeking compensation

जहरीली शराब कांड में अब तक नहीं मिला मुआवजा, जताई नाराजगी

Tue, 17 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to ADM E seeking compensation
डीएम कार्यालय पर थाना नागल व देवबन्द क्षेत्र में हुऐ शराब कांड में मारे गये लोगो के मुवावजा के मा? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जहरीली शराब कांड में मुआवजे की मांग को लेकर गांव सलेमपुर, ताजपुर, खेडा मुगल और शिवपुर के पीड़ित परिवार के लोगों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से मरे लोगों में करीब 18 पीड़ित परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। पीड़ित परिवार के लोगों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

सोमवार को वरिष्ठ सपा नेता अमित गुर्जर के नेतृत्व में जहरीली शराब पीकर मरे लोगों के परिजनों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ परिवारों को मुआवजा मिल गया है जबकि करीब 18 मृतकों के परिजनों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। जबकि सूची में उनके नाम दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने बताया कि शराब कांड में मरे जिन लोगों के परिजनों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है उसके लिए शासन को लिखा जाएगा। इस दौरान सोमती, रूबी, धूम सिंह, नीटू कुमार, रीनू कुमार, बबली, महेंद्र, शिवम, सुमित्रा, मुन्नी, सुशीला, सोनू, बिरमवती, शिवकुमार, ओमी, ओमकार, मेहर, राजकुमार, बासोराम, श्याम सिंह, विक्रम सिंह, संजय कुमार, नवाब, राजवीर, नरेंद्र कुमार, गंगाराम, राम सिंह, यशपाल, रविंद्र, दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed