फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Memorandum sent to Governor demanding action on Municipal Commissioner

नगरायुक्त पर कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Thu, 04 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to Governor demanding action on Municipal Commissioner
सहारनपुर, सरसावा। सहारनपुर कांवड़ शिविर में ड्यूटी के दौरान करंट से झुलसे स्वच्छकार की मृत्यु की सूचना देने गए वाल्मीकि समाज के नेताओं के साथ नगरायुक्त द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर नगर वाल्मीकि सभा ने रोष जताते हुए नगरायुक्त पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को सरसावा पालिका सभासद तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश महामंत्री डॉ. दिनेश कल्याण ने बताया कि सहारनपुर में कांवड़ शिविर में दौरान के ड्यूटी पर एक स्वच्छकार वीर सिंह पुत्र कंवलजीत करंट लगने से झुलस गया था जिसकी हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार 2 अगस्त को जिला वाल्मीकि सभा का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विनोद घावरी के नेतृत्व में नगरायुक्त सहारनपुर गजल भारद्वाज को मामले की जानकारी देने तथा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करने पहुंचा। आरोप है कि नगरायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मृतक के विषय में भी अपशब्द कहे। डॉ. दिनेश कल्याण के नेतृत्व में सन्नी लोहाट, पंकज मट्टू, रमेश उठवाल, रवि मट्टू, अमित कुमार, राजू सागर, दीपक, राजा, निर्मल कुमार, अनिल कुमार, आकाश, सन्नी, दीपू आदि ने राज्यपाल के नाम अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नगर आयुक्त पर कार्रवाई करने तथा मृतक कर्मचारी के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed