फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mega block will hit 30 trains

मेगा ब्लाक में प्रभावित होंगी 30 ट्रेनें

Sun, 27 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 27 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mega block will hit 30 trains
 रेल लाइन दोहरीकरण के काम के चलते रविवार से लेकर अगले आठ दिनों तक अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर मेगा ब्लाक चलेगा। इसमें 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


कई ट्रेनों के रुट डायवर्ट किए गए हैं तो कई की दूरी कम कर उन्हें रद्द कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सबसे बड़ा ब्लाक पांच अक्तूबर को रहेगा।
विज्ञापन


अंबाला से डप्पर के बीच रेल लाइन दोहरीकरण और मरम्मत कार्य के चलते डिब्रुगढ़ से चंडीगढ़ 15903 को सरहिंद से भटिंडा के रास्ते 30 सितंबर तक डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15031 रामनगर-चंडीगढ़ 28 सिंतबर को अंबाला तक ही जाएगी और यही ट्रेन रामनगर जाने के लिए अंबाला से ही चलेगी। चंडीगढ़ लखनऊ 15011 को 27 और 28 सितंबर को सरहिंद-भटिंडा से भेजा जाएगा।

डिब्रुगढ़ चंडगढ़ 15903 राजपुर और सरहिंद के रास्ते 27 सितंबर और चार अक्तूबर को रवाना होगी। सहारनपुर-नागल डैम अप एंड डाउन को पांच अक्तूबर को कैंसल कर दिया गया है। लखनऊ-चड़ीगढ़ 12231, 15011 चार और पांच अक्तूबर को सहारनपुर तक ही आएगी।


14711 पांच अक्तूबर को ऋषिकेश से पटियाला तक रदद् रहेगी। दिल्ली अंबाला पैसेंजर, मेरठ अंबाला पांच अक्तूबर को सहारनपुर से आगे नहीं जाएगी। इसके अलावा पांच अक्तूबर को ट्रेन नंबर 12232, 12054, 14712, 15012, 15032, 54540, 22688, 12318, 15210, 15209, 54542 सहित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed