फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Meerut: Youth Who Fell Into Canal Found Dead After 14 Hours in Meerut

Meerut: नहर में गिरा युवक, 14 घंटे बाद मिला शव, यूकेलिप्टस की झाड़ियों में फंसा मिला

Sat, 16 May 2026 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 May 2026 11:52 AM IST
सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में बटावली नहर में गिरे युवक विकास का शव करीब 14 घंटे बाद घटनास्थल से 50 फीट आगे यूकेलिप्टस की झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस और गोताखोरों ने रातभर तलाश अभियान चलाया था।

विज्ञापन
Meerut: Youth Who Fell Into Canal Found Dead After 14 Hours in Meerut
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में बटावली नहर पुल से गिरकर डूबे युवक का शव करीब 14 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शनिवार सुबह गोताखोरों को युवक का शव घटनास्थल से करीब 50 फीट आगे नहर किनारे यूकेलिप्टस की घनी झाड़ियों में उलझा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


नहर पुल से गिरा था युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाहपुर बटावली निवासी विकास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नहर पुल पर था। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News: तपिश से बेहाल मेरठ, 42 डिग्री के पार जाएगा पारा, राहत के आसार नहींं

विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर चला तलाश अभियान
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ तलाश अभियान देर रात तक चलता रहा। अंधेरा होने के बावजूद जनरेटर की रोशनी में गोताखोरों ने नहर में लगातार खोजबीन की, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली।

शनिवार सुबह सिंचाई विभाग से नहर में पानी का बहाव कम कराया गया। इसके बाद गोताखोरों ने दोबारा तलाश शुरू की और करीब साढ़े छह बजे युवक का शव घटनास्थल से करीब 50 फीट आगे नहर किनारे यूकेलिप्टस की झाड़ियों में फंसा मिला।

परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था विकास
बताया गया कि विकास चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी और वह अपनी मां तथा तीन छोटे भाइयों का सहारा था। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि शव को परीक्षण के लिए भेजा गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है और परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed