फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Heatwave Intensifies, Temperature Likely to Cross 42°C Again

Meerut: तपिश से बेहाल शहर, 42 डिग्री के पार जाएगा पारा, राहत के आसार नहींं

Sat, 16 May 2026 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 May 2026 10:51 AM IST
सार

मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Meerut: Heatwave Intensifies, Temperature Likely to Cross 42°C Again
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और गर्मी ने एक बार फिर लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। दिन के साथ-साथ रात में भी तापमान बढ़ने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में आज से लू और तपिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी; जानिए पूर्वानुमान 

विज्ञापन

तेज धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दे रही है। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाएं चलने लगती हैं, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

घर और दफ्तरों में भी पंखे और कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

बारिश की संभावना बेहद कम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। बादल और वर्षा की संभावना बहुत कम है, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे रात में भी लोगों को उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
तेज गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed