{"_id":"69e7256e1cda70d49a0b4563","slug":"meerut-weather-report-even-in-april-itself-people-are-suffering-due-to-heat-sun-and-hot-wind-like-june-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather report: अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, धूप और गर्म हवा के थपेड़े कर रहे बेहाल, पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather report: अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, धूप और गर्म हवा के थपेड़े कर रहे बेहाल, पारा चढ़ा
Tue, 21 Apr 2026 12:51 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:51 PM IST
सार
मेरठ समेत वेस्ट यूपी में इस समय गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। स्कूल से लौटने वाले बच्चों, बाइक पर दिनभर काम करने वालों और मजदूरी करके पेट पालने वालों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अप्रैल का महीना चल रहा है लेकिन वेस्ट यूपी में गर्मी ने जून जैसे कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चढ़ते पारे के चलते शहरवासी बेहाल हैं और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। तेज धूप और लू जैसे हालात के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत के कोई खास संकेत नहीं मिल रहे हैं। अधिकतम तापमान तेजी से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर बना रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है, जो इस तपिश से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हवाओं ने दी मामूली राहत, पर चिंता बरकरार
मंगलवार को अन्य दिनों के मुकाबले हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे गर्मी के बीच हल्की राहत जरूर महसूस हुई। तेज हवा के कारण मेरठ समेत आसपास के जिलों में प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है। हवा चलने से वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों का असर घटा, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार देखने को मिला। हालांकि, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह और जनजीवन पर प्रभाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए बाजारों में भीड़ कम होने लगी है। दोपहर के समय दुकानें सूनी नजर आती हैं, जबकि शाम के समय ही कुछ चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं, बिजली की मांग में भी इजाफा हो रहा है, जिससे बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ सकती है। अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।