फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medical college also needs facilities from Chief Minister

मुख्यमंत्री से आस : मेडिकल कॉलेज को भी है सुविधाओं की दरकार

Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Medical college also needs facilities from Chief Minister
पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर बने मंच का निरीक्षण करते - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने सहारनपुर पहुंच रहे हैं। राजकीय विश्वविद्यालय बनने के बाद उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना होगा। मगर मुख्यमंत्री जी शिक्षा के साथ ही चिकित्सा भी प्रत्येक व्यक्ति की ऐसी जरूरत है, जिसका खर्च उठा पाना सभी के लिए आसान नहीं होता है। जनपद में शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज को शुरू हुए पूरे दस साल बीत चुके हैं, मगर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं के नाम पर विशेष कुछ नहीं है। नतीजा यह है कि गंभीर मरीजों को इमरजेंसी वार्ड ही से रेफर कर दिया जाता है। प्रति वर्ष कई मरीज हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। ऐसे में जनपद के साथ ही आसपास के जिलों की जनता को भी आपसे मेडिकल कॉलेज को पीजीआई बनाने तथा विशेष सुविधाएं देने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन सुविधाओं का है अभाव
रेडियोलॉजी विभाग में सीटीएमआरआई की सुविधा नहीं।
न्यूरो की सुविधाएं जैसे न्यूरो फिजीशियन और न्यूरो सर्जन नहीं।
दिल के मरीजों के लिए कैथ लैब और टीएमटी की सुविधा नहीं।
ट्रॉमा सेंटर भी नहीं।
न्यू बोर्न केयर यूनिट विकसित नहीं।
सिटी स्कैन की सुविधा नहीं।
प्रोफेसरों की 70 फीसदी कमी।
एसोसिएट प्रोफेसरों की 60 फीसदी कमी।
जेई सिविल, जेई बॉयो मेडिकल और जेई बिजली नहीं।
संसाधनों की मरम्मत के लिए बजट का अभाव।
-----
भर्ती मरीजों की संख्या भी कम
राजकीय मेडिकल कॉलेज में 510 बिस्तर का अस्पताल भी है। एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की शर्तों के अनुसार मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में 70 फीसदी मरीज भर्ती रहने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। कॉलेज सूत्रों के अनुसार 510 बेड के अस्पताल में तीन नवंबर को कॉलेज में मात्र 32 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन

पीजी शुरू हो तो बढ़ेंगी सुविधाएं
राजकीय मेडिकल कॉलेज अभी यूजी (अंडर ग्रेजुएट) तक ही है। यहां से अभी तक एमबीबीएस का एक ही बैच निकला है। यदि कॉलेज केे पीजीआई का दर्जा मिल जाए तो यहां स्वास्थ्य सुविधाएं अपने आप बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठ चुकी है एम्स बनाने की मांग
कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी मार्च 2021 में राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखनी को एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) का दर्जा और सुविधाएं देने की मांग कर चुके हैं, अभी तक कुछ नहीं हुआ है। यदि यह मांग पूरी होती है तो इससे ना केवल उत्तर प्रदेश के कई जिलों को लाभ होगा, बल्कि हरियाणा की जनता भी इसका फायदा उठा सकेगी। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने जून 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मेडिकल कॉलेज के लिए सुविधाएं मांगी थी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों की 70 फीसदी कमी है। इसके अलावा कईं विभाग और चिकित्सा सुविधाएं भी अभी तक नहीं मिल सकी हैं। यदि बिजली खराब हो जाए तो उसके लिए जेई तक हमारे पास नहीं है। फिर भी हम मौजूदा संसाधनों से जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं। - डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखनी।

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर बने मंच का निरीक्षण करते

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर बने मंच का निरीक्षण करते - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed