फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medical camps set up in fever affected villages

बुखार प्रभावित गांवों में लगाए चिकित्सा शिविर

Fri, 18 Oct 2019 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Medical camps set up in fever affected villages
बेहट के बुबका गांव में लगाए गए चिकित्सा शिविर में रोगियों की जांच चिकित्सक। - फोटो : SAHARANPUR
बुखार प्रभावित गांवों में लगाए चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

बेहट/छुटमलपुर (सहारनपुर)। बुखार प्रभावित बुबका गांव में शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश इलैक्ट्रो होम्योपैथिक संगठन एवं सेवा भारती संस्था मेरठ द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई।
शिविर का उद्घाटन तहसीलदार हर्ष चावला ने किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को संक्रमण से बचने के लिए अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की भी सलाह दी। सेवा भारती संस्था मेरठ के अध्यक्ष डॉ. कल्याण सैनी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, डॉ. एस शर्मा, डॉ. राजपाल चौहान, डॉ. महेश कोरी, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, योगेंद्र शर्मा, प्रधान चंद्रभान सैनी, अंकित शर्मा, प्रमोद शर्मा, अरुण सैनी, दीपक सैनी, सुधीर सैनी, संतोष आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, मुजफ्फराबाद पीएचसी के बुखार प्रभावित गांवों बेहडा संदल सिंह और दतौली मुगल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगा कर रोगियों की जांच की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मीनू गोयल ने बताया कि गांव बेहडा में 58 रोगियों की जांच की गई। तीन रोगियों के सैंपल डेंगू के लिए इकट्ठा किए। डा. मनीष कुमार, निहारिका, रूबी और कुसुमलता आदि की मौजूदगी रही। दतौली मुगल गांव में 290 रोगियों की जांच की गई। 19 लोगों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए इक्टठा किए गए। यहां डा विनय कुमार, अनिल फार्मासिस्ट, मानवेंद्र सिंह, महावीर आदि का सहयोग रहा। गांव में फॉगिंग भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed