फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayor started construction of divider

महापौर ने शुरू कराया डिवाइडर का निर्माण

Sat, 03 Jul 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mayor started construction of divider
सहारनपुर। चकराता रोड पर पुरानी चुंगी से कुष्ठ आश्रम तक डिवाइडर का चौड़ीकरण, सड़क पटरी निर्माण और नाला निर्माण होगा। इन कार्यों पर 1.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शनिवार को महापौर संजीव वालिया ने सड़क में गैंती मारकर डिवाइडर के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

चकराता रोड पर पुल जोगियान से पुरानी चुंगी तक सड़क का चौड़ीकरण, डिवाइडर का चौड़ीकरण एवं उसके बीच में पौधरोपण, सड़क पटरी आदि पहले किए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में पुरानी चुंगी से आगे कुष्ठ आश्रम से आगे कुंवर पैलेस यह सब कार्य होने हैं। शनिवार को महापौर संजीव वालिया ने कुष्ठ आश्रम के पास सड़क पर नारियल फोड़कर और सड़क खोदकर डिवाइडर के निर्माण की शुरूआत की। वालिया ने कहा कि डिवाइडर के साथ ही सड़क के किनारे पटरी का निर्माण और नाला निर्माण भी किया जाएगा। इस कार्य पर करीब पौने दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सहारनपुर शहर की सूरत पूरी तरह बदली है। नगर निगम ने दिल्ली रोड, बेहट रोड, देहरादून रोड, गंगोह रोड तथा राकेश केमिकल्स से भारत माता चौक तक सड़कों का निर्माण तथा अनेक विकास कार्य कराकर शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का काम किया है। इस मौके पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, एई निर्माण एचए नकवी, भाजपा नेता अमित गगनेजा, दिनेश सेठी, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पिंकी गुप्ता, नंद किशोर शर्मा, गोपालदास, हाजी बहार अहमद, रामपाल सैनी, अंशुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed