फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayor gave instructions to remove encroachment of Tibetan market

Saharanpur News: तिब्बती मार्केट से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Tue, 06 Jan 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mayor gave instructions to remove encroachment of Tibetan market
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने अधिकारियों को तिब्बती मार्केट का अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के प्रमुख पुलों के नीचे किए अतिक्रमण को भी हटवाने को कहा। वह निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिब्बती मार्केट क्षेत्र में नगर निगम ने कभी किसी को जगह आवंटित नहीं की। जो भी लोग बैठे हैं, वे अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं। इससे यातायात जाम रहता है। इस अवैध अतिक्रमण से वहां बैठे दुकानदारों ने राजकीय इंटर कॉलेज का गेट और शौचालय भी घेर लिया है और दुकानें पक्की बना ली हैं, जिन्हें हटवाए जाने की जरूरत है। उन्होंने अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा को निर्देश दिए कि शहर के अस्पताल पुल, शारदानगर पुल व मेला गुघाल पुल आदि के नीचे जो अतिक्रमण है, उसे हटवाकर वहां बैडमिंटन कोर्ट तथा अन्य उपयोगी स्थल विकसित करें। शहर में बड़ी संख्या में वेंडर इधर-उधर अपनी रेहड़ियां खड़ी कर शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, जिन पर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। उन्होंने मेला गुघाल में साप्ताहिक दुकान लगाने वाले वेंडरों से अपील की है कि वे बंदी के दिन नेहरू मार्केट, रायवाला व शहीद गंज आदि बाजारों में ठिया न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed