फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayor and city commissioner are knowing the nuances of waste and plastic management

Saharanpur News: कूड़ा व प्लास्टिक प्रबंधन की महापौर व नगरायुक्त जान रहे बारीकियां

Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mayor and city commissioner are knowing the nuances of waste and plastic management
-सूरत व अहमदाबाद में प्रदेश के सभी 17 निगमों के मेयर व नगरायुक्तों के लिए पांच दिवसीय चल रहा प्
-सूरत व अहमदाबाद में प्रदेश के निगमों के महापौर व नगरायुक्तों का चल रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। सरकार की ओर से सहारनपुर के महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण व प्लास्टिक प्रबंधन को समझने और जानने के लिए सूरत व अहमदाबाद की पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। सहारनपुर सहित प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के मेयर व नगरायुक्तों की पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट में अनेक संयंत्रों व स्थलों का निरीक्षण कराया जाएगा और शहरी नियोजन में सहायक नयी तकनीकों व प्रथाओं को साझा किया जायेगा।


नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने दूरभाष पर बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत विकसित आईसीसीसी सूरत में आयोजित कार्यशाला के अतिरिक्त सभी निगमों के मेयर व नगरायुक्तों की टीम फिलहाल सूरत में विभिन्न स्थलों पर विजिट करते हुए नयी तकनीक व कूड़ा-कचरा प्रबंधन पर जानकारी ले रही है।
विज्ञापन


महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहरी नियोजन और प्रबंधन में नयी तकनीक और अच्छी प्रथाओं के संबंध में सूरत में काफी कुछ नया जानने और समझने को मिल रहा है। निश्चय ही इसका लाभ हमारे शहर को भी मिलेगा। प्लास्टिक प्रबंधन और कूड़ा प्रबंधन में हम अपने शहर में भी नयी तकनीक व प्रबंधन का लाभ लेने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed