{"_id":"681e53753e2fb4347401c57d","slug":"maviya-was-called-bjps-agent-demand-for-action-from-sp-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-149109-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: माविया को बताया बीजेपी का एजेंट, सपा से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: माविया को बताया बीजेपी का एजेंट, सपा से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस को मूर्खों की पार्टी बताकर देवबंद विधानसभा से पूर्व विधायक माविया अली कांग्रेसियों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने उनकी अमर्यादित भाषा की निंदा की और उन्हें भाजपा का एजेंट बताते हुए सपा नेतृत्व से अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि माविया अली ने कांग्रेस को लेकर जिस भाषा का उपयोग किया है वह बेहद निंदनीय है। इस तरह की भाषा का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। यह भाषा राजनीति में कटुता को बढ़ावा देकर राजनीति को दूषित करती है। उन्होंने कहा कि माविया अली अपना मानसिक संतुलन खो बैठा हैं, जिस कांग्रेस पार्टी से वह विधायक बने उसी कांग्रेस के लिए ऐसी शब्दावली का प्रयोग करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने इस असंसदीय एवं अमर्यादित भाषा की आलोचना की। कहा कि जब माविया अली वर्ष 2016 के देवबंद उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने तब उन्होंने दो घंटे विजय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सांसद इमरान मसूद का इंतजार किया था। उन्होंने गठबंधन को कमजोर करने वाले ऐसे नेताओं को बीजेपी का एजेंट बताते हुए सपा नेतृत्व से उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।