{"_id":"629e1f197863ca5f5401e663","slug":"maulana-hakimuddin-qasmi-said-welcome-action-against-those-who-insult-prophet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoband: मौलाना हकीमुद्दीन कासमी बोले- पैगंबर का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoband: मौलाना हकीमुद्दीन कासमी बोले- पैगंबर का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत
Mon, 06 Jun 2022 09:07 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Jun 2022 09:07 PM IST
सार
नूपुर शर्मा और अन्य के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई का जमीयत उलमा-ए-हिंद ने स्वागत किया है। मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि पैगंबर के अपमान से बढ़कर कोई संप्रदायिकता नहीं है।
विज्ञापन
मौलाना हकीमुद्दीन कासमी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने पैगंबर मोहम्मद साहब का अपमान करने के लिए जिम्मेदार नूपुर शर्मा और अन्य के खिलाफ भाजपा की अनुशासनात्मक कार्रवाई को देश के लिए आवश्यक और समयोचित करार दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को जारी बयान में मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि पैगंबर के अपमान से बढ़कर कोई संप्रदायिकता नहीं है और इससे बड़ा कोई दिल को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य नहीं है। उम्मीद है कि कानून का पालन कराने वाली एजेंसियां बिना देरी किए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगी और वास्तव में उन्हें दंडित करेंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather News UP: पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा सूने हुए बाजार, अभी और रुलाएगी गर्मी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनके साथ ही ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, जो लगातार पैगंबर मोहम्मद साहब का अपमान करने की हठधर्मिता करते रहते हैं। मौलाना हकीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जमीयत ने हाल ही में आयोजित अपनी प्रबंधन समिति की सभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया है। जिसमें मांग की गई कि सभी धार्मिक पेशवाओं के सम्मान और महानता की रक्षा के लिए ऐसे कानून को तत्काल लागू किया जाए, जिससे इस तरह के घृणात्मक कृत्य पर काबू पाया जा सके।
यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव