{"_id":"58cd8f404f1c1b275a32bdfd","slug":"mattha-teka-maange-mannat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्था टेका, मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्था टेका, मांगी मन्नत
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेहटा
Updated Sun, 19 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा में प्यारे जी महाराज के दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणदेवा गांव स्थित गुरू प्यारे जी महाराज के मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक वार्षिक मेले का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले के प्रथम दिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्घालु प्यारे जी महाराज के दर्शनों के लिए पहुंचे।
मेले का उद्घाटन सपा के जिलाध्यक्ष जगपाल दास और नकुड़ चेयरमैन धनीराम सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने में मेलों की अहम भूमिका है। मेले में पहले दिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों के अलावा प्रदेश के दूरदराज हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में श्रद्धा के साथ मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्घि के लिए मन्नतें मांगी। मेला परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया।
तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में दंगल, मौत का कुआं, सर्कस, झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से साओ वीसी गौतम, प्रशिक्षु सीओ वंदना शर्मा, कोतवाल दीपक चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव मय फोर्स पूरे समय तैनात रहे। इस दौरान मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिपाल सिंह, प्रबंधक संजीव चौधरी, भाकियू के तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह, सोमनाथ खजांची, ग्राम प्रधानपति विजयपाल भट्ट, पहल सिंह, रामपाल, श्याम सिंह, कुलबीर सिंह, देवदत्त आर्य, महेंद्र सिंह, कुशलपाल सिंह आदि की मौजूदगी रही।