फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Saharanpur, Family Alleges Murder

Saharanpur: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 19 May 2025 10:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 May 2025 10:52 AM IST
सार

सहारनपुर के गांव कंधेला में 30 वर्षीय विवाहिता शाहजमानी की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। पति ने हार्ट अटैक बताया, लेकिन मायके पक्ष ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Married Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Saharanpur, Family Alleges Murder
सहारनपुर में विवाहिता की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर में सोमवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यहां फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कंधेला में विवाहिता की हत्या की सूचना पर हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान शाहजमानी (30 वर्ष) पत्नी आरिफ के रूप में हुई है। जहां ससुराल पक्ष इसे स्वाभाविक मौत बता रहा है, वहीं मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। मृतका का शव उसके कमरे में ही बिस्तर पर मिला था।

यह भी पढ़ें: हस्तिानपुर में दिन निकलते ही वारदात: शख्स की हत्या कर शव स्कूल में फेंका, सिर व कमर पर गंभीर चोटें
विज्ञापन

 

मायका पक्ष ने कहा गला घोटकर की गई बेटी की हत्या
शाहजमानी के पिता और परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उन्हें शक है कि ससुराल वालों ने मिलकर शाहजमानी की गला घोंटकर हत्या की है और अब इसे हृदय गति रुकने का बहाना बनाकर छिपाया जा रहा है।

ससुराल पक्ष ने दी ये सफाई 
मृतका के पति आरिफ और उसके परिजन इस आरोप से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि शाहजमानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। आरिफ मुजफ्फराबाद में सुनार की दुकान चलाता है। दंपति के दो छोटे बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र दो साल और दूसरे की छह माह है।

Married Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Saharanpur, Family Alleges Murder
सहारनपुर में विवाहिता की मौत - फोटो : संवाद

फॉरेंसिक और पुलिस टीम भी मौके पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने कमरे से आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
'मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी,'-थाना प्रभारी फतेहपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed