फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Man Found Dead in School Premises in Hastinapur, Family Alleges Murder

हस्तिानपुर में दिन निकलते ही वारदात: शख्स की हत्या कर शव स्कूल में फेंका, सिर व कमर पर गंभीर चोटें

Mon, 19 May 2025 10:29 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 May 2025 10:29 AM IST
सार

हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी में चंद्रपुत्र कालूराम (55) की संदिग्ध हालात में हत्या। शव बीआरसी कार्यालय के कंपोजिट विद्यालय में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

 

विज्ञापन
Meerut Man Found Dead in School Premises in Hastinapur, Family Alleges Murder
हस्तिनापुर में शख्स की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर कस्बे की शांत मानी जाने वाली मनोहरपुर कॉलोनी सोमवार सुबह तब सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव पास के एक सरकारी स्कूल के प्रांगण में मिला। मृतक की पहचान चंद्रपुत्र कालूराम (55) के रूप में हुई है, जो लोहे के सरिये बांधने का कार्य करता था।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार चंद्र रविवार रात 11 बजे के करीब खाना खाकर रोज की तरह टहलने निकले थे। परिवार को लगा वह घर लौटकर सो गए होंगे, लेकिन सुबह जैसे ही कॉलोनी में स्कूल परिसर में शव मिलने की खबर फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: मेरठ में बदला-बदला मौसम, दो दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Man Found Dead in School Premises in Hastinapur, Family Alleges Murder
हस्तिनापुर में शख्स की हत्या - फोटो : संवाद

मौके पर पहुंचे चंद्र के परिजनों ने शव की पहचान की और रोते-बिलखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि चंद्र का किसी से कोई झगड़ा नहीं था, फिर भी उनके सिर और कमर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीड़ में मौजूद लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के जल्द खुलासे की मांग करते रहे।

Meerut Man Found Dead in School Premises in Hastinapur, Family Alleges Murder
हस्तिनापुर में शख्स की हत्या - फोटो : संवाद

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते क्षेत्र में रात्रि गश्त करती, तो ऐसी घटना न होती। मृतक चंद्र के बेटे मनीष ने बताया कि उनके पिता हर रात की तरह रविवार को भी निकले थे, लेकिन यह अंदेशा नहीं था कि वह कभी लौट कर नहीं आएंगे।

पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed