फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman dies after consuming poisonous substance under suspicious circumstances.

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Thu, 13 Aug 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poisonous substance under suspicious circumstances.
बड़गांव। कस्बे निवासी विवाहिता मनीषा रानी (25) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने नायब तहसीलदार के साथ गांव पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम कस्बा निवासी गौरव की पत्नी मनीषा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां गए। वहां सुधार न होने पर वे उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में मनीषा की मौत हो गई। इसके बाद परिजन देर रात उसके शव को घर ले आए। इसी दौरान किसी ने उसके मायके खबर कर दी। बुधवार तड़के मायके से पहुंचे लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना के बाद थाना अध्यक्ष नरेंद्र भडाना, नायब तहसीलदार देवबंद मौके पर पहुंचे। फाेरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मृतका के डेढ़ साल का एक बेटा है। मनीषा की शादी को पांच साल हो गए थे। पति किसी निजी कंपनी में बाहर नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन

सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत होने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed