फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Markets decked up ahead of Navratri; idols of Goddess Bhagwati become the center of attraction.

Saharanpur News: नवरात्र से पहले सजा बाजार, मां भगवती की मूर्तियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Thu, 08 Oct 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Markets decked up ahead of Navratri; idols of Goddess Bhagwati become the center of attraction.
सहारनपुर। नवरात्र शुरू होने से पहले महानगर की मुख्य सड़कों और बाजारों में मां दुर्गा की मूर्तियों से सजी दुकानें आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। श्रद्धालु नवरात्र से पहले मां भगवती की मूर्तियों की खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्र 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र आरंभ होंगे।
विज्ञापन


महानगर में दिल्ली रोड, अंबाला रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बाजार सज गए हैं। इन अस्थायी बाजारों में मां भगवती की विभिन्न मुद्राओं वाली मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सबसे अधिक महिषासुर वध वाला मुद्रा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसके अलावा इस बार प्राकृतिक रंगों से तैयार और पर्यावरण अनुकूल वाली मूर्तियों की मांग अधिक है। मिट्टी और पीओपी से बनी विभिन्न आकार और डिजाइन की मूर्तियां बाजार में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

मूर्तियों को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-बिरंगे परिधान, मुकुट, आभूषण और अन्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस बार श्रद्धालुओं में पर्यावरण को लेकर जागरूकता भी देखने को मिल रही है। कई ग्राहक प्राकृतिक रंगों और मिट्टी से तैयार मूर्तियों की जानकारी ले रहे हैं। आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। साइज, डिजाइन के हिसाब से मूर्तियों के दाम भी अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोले विक्रेता
- दिल्ली रोड पर मूर्तियों के विक्रेता राकेश प्रजापति ने बताया कि आगरा, लखनऊ और कोलकाता के अलावा मेरठ और दिल्ली से भी मूर्तियां मंगाई जा रही हैं। कुछ मूर्तियां पारंपरिक हैं, जबकि कुछ को आधुनिक डिजाइन और आकर्षक रंगों के साथ तैयार किया गया है। नवरात्र नजदीक आने के साथ ही मूर्तियों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

- मूर्ति विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि बाजार में करीब 50 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। छोटी मूर्तियों की मांग घरों में पूजा के लिए है, जबकि बड़ी प्रतिमाएं पूजा पंडालों के लिए खरीदी जा रही हैं। कीमत मूर्ति के आकार, डिजाइन, सजावट और निर्माण सामग्री के आधार पर अलग-अलग हैं।
- यह है दाम
आकार----------दाम(रुपये)
सात इंच---------50
10 इंच----------80
12 इंच----------100
15 इंच----------150
18 इंच----------180
1.5 फीट --------500
2.5 फीट --------1200
3 फीट ---------2500
नोट: दाम क्षेत्रवार अलग-अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed