फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many trains running on cancell will start operations

कैंसिल चल रही कई ट्रेनों का संचालन होगा शुरू

Thu, 27 Feb 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Many trains running on cancell will start operations
कैंसिल चल रही कई ट्रेेनों का संचालन होगा शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। कोहरे के नाम पर पूर्व में घोषित की गई कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही जिन ट्रेनों की आवृत्ति कम की गई थी, उन्हें भी रेगुलेट कर संचालित किया जाएगा। पहले इन ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए कैंसिल किया गया था। लेकिन अब एक मार्च से ही संचालन बहाल हो सकेगा। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि एक मार्च से इन ट्रेनों से संचालन से यात्रियों को कुछ राहत मिल सकेगी।

---------------------------------------
इन ट्रेनों का संचालन होगा शुरू
- 14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस अंबाला से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को तीन मार्च से बहाल की जाएगी।
- 4523 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस बरौनी से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रवाना होगी और इसे पांच मार्च
से बहाल किया जाएगा।
- 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को अमृतसर से प्रस्थान कर एक मार्च से बहाल होगी
- 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से प्रस्थान कर दो मार्च से बहाल होगी
- 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस अमृतसर को एक मार्च से बहाल की जाएगी
-14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस तीन मार्च से से बहाल होगी
- 13152 जम्मू तवी- कोलकाता एक्सप्रेस तीन मार्च से संचालित की जाएगी
- 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक मार्च को बहाल की जाएगी
- 14714 जम्मूतवी- श्री गंगानगर एक्सप्रेस को पांच मार्च से बहाल किया जाएगा
- 14713 श्री गंगानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार मार्च को से बहाल की जाएगी।
- 19614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस छह मार्च से बहाल होगी
- 19611 अजमेर- अमृतसर एक्सप्रेस को पांच मार्च से संचालित किया जाएगा
- 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल को एक मार्च से दैनिक चलाने के लिए बहाल किया जा रहा है।
- 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल को एक मार्च से दैनिक चलाने के लिए बहाल किया जा रहा है।
- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को एक मार्च से
निक चलाने के लिए बहाल किया जा रहा है
- 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को प्रतिदिन एक मार्च से चलाने के लिए बहाल किया जा रहा है।
----------------------------------------
दोहरीकरण के लिए ब्लॉक रहेगा
- एक ओर जहां पूर्व में कैंसिल कई ट्रेनों का संचालन अब बहाल कराया जा रहा है। वहीं, उत्तर रेलवे की ओर से कराए जा रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण के काम के कारण दिल्ली रूट पर कई ट्रेनों का संचालन तीन मार्च से बाधित होने जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी भी होगी। होली के त्योहार पर इन ट्रेनों की कमी से यात्री परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed