फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many colonies of the city are facing the brunt of neglect

Saharanpur News: उपेक्षा का दंश झेल रहीं शहर की कई कॉलोनियां

Tue, 11 Apr 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many colonies of the city are facing the brunt of neglect
सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड 18 की रामविहार, नंदपुरी और प्रकाश लोक कॉलोनी विकास से कोसों दूर हैं। नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण कई परिवार कॉलोनी से पलायन कर गए हैं। बदहाली के कारण वह अपने सपनों के घर छोड़कर पास की कॉलोनियों में किराए के कमरों में रहने को मजबूर हैं। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को कॉलोनी की स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां की पड़ताल की। सड़कों पर जलभराव और घास उगी मिली। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से पानी मार्ग पर आकर लोगों के घरों में घुस गया है। घरों में चार से पांच फीट तक पानी रहने के कारण कई परिवार पलायन कर चुके हैं। पथ प्रकाश के लिए एक लाइट लगी मिली वह भी खराब। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

केवल नाम के मड पंप
कॉलोनी में हुए भारी जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने कई साल से मड पंप लगाए हुए है। कितने साल से मड पंप लगे हैं इसका उदाहरण कॉलोनी में जंग लगा खड़ा इंजन है, जो खराब हो चुका है। उसकी जगह नया मड पंप लगाया गया है। इसके अलावा एक विद्युत मड पंप स्थापित किया गया है, जिसमें कनेक्शन नहीं हुआ है। प्रत्येक दिन 10 से 20 लीटर डीजल पानी निकालने के लिए खर्च किया जा रहा है। ऐसा कई साल से चल रहा है। यानी निगम डीजल, इंजन और लेबर पर खर्च कर रहा है, लेकिन सड़क नहीं बना रहा। खास यह है कि मड पंप लगने के बावजूद जलभराव से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की पीड़ा
--65 वर्षीय अंगूरी का कहना है कि उसने करीब 14 साल पहले रामविहार में प्लाॅट खरीदकर मकान बनाया था। मकान बनाकर वह बेहद खुश थी, लेकिन नगर निगम की अनदेखी के कारण कॉलोनी का पानी रास्तों से होते हुए उसके मकान में भरने लगा। वह कॉलोनी छोड़कर पड़ोस में किराए पर रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कृष्णा देवी ने आरोप लगाया कि नगर निगम पहले से विकसित कॉलोनियों में पैसा खर्च कर रहा है, लेकिन उनकी कॉलोनी में 15 साल से सड़क तक नहीं बनी है। आठ से दस मकान ऐसे हैं, जिनमें चार से पांच फीट तक पानी भरा है और लोग पलायन कर गए हैं।
--कुसुम ने बताया कि छह साल पहले वह कॉलोनी में आई थी। पहले समस्या कम थी, लेकिन अब समस्या लगातार बढ़ रही है। नाला इतना ऊंचा बना दिया गया है, जिसमें पानी जाने की बजह कच्चे मार्ग पर भरा है। लोगों का निकलना तक मुश्किल है।
--नंदपुरी कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पानी की निकासी की बड़ी समस्या है। जो नालियां बनाई गई थी उनकी गुणवत्ता खराब थी और वह क्षमता के अनुरूप नहीं थी। नालियां टूट गई हैं और पानी घरों में घुस रहा है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं।
--लक्ष्मीचंद ने बताया कि पूरे क्षेत्र में जलभराव बड़ी समस्या है। सड़कें और नालियां नहीं होने के कारण कभी सफाई भी नहीं होती है। लोगों को खुद ही सफाई रखनी पड़ती है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर जनहितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

रामविहार सहित आसपास की कॉलोनियों में काम चल रहे हैं। निकासी की बड़ी समस्या को दूर करने के लिए नाले बनवाए जा रहे हैं। जल्द ही सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर सड़क बनवाई जाएगी। जिसके बाद हमें लगता है बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।
- राजेश यादव, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed