फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Manish victorious in the election of ration seller

राशन विक्रेता के चुनाव में प्रधान गुट के मनीष विजयी

Fri, 03 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Manish victorious in the election of ration seller
बेहट के मीरपुर गंदेवड़ में समर्थकों के साथ विजेता राशन विक्रेता मनीष - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। ब्लॉक साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत मीरपुर गंदेवड़ में खुली बैठक आयोजित कर राशन विक्रेता का चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें ग्राम प्रधान गुट के मनीष कुमार निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से मीरपुर गंदेवड़ में राशन विक्रेता का पद खाली चल रहा था। शुक्रवार को गांव में खुली बैठक बुलाकर राशन विक्रेता के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। ग्राम पंचायत सचिव अमित राठी ने बताया, कि चुनाव अधिकारी अर्जुन सिंह अभियंता लघु सिंचाई के समक्ष राशन विक्रेता के लिए मनीष कुमार, विशाल कुमार व बिलाल ने नामांकन जमा कराया गया था। विशाल कुमार द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया। इसके बाद मनीष व बिलाल के बीच चुनाव कराया गया। बैठक में 243 ग्रामीणों की तरफ से हाथ उठाकर मनीष कुमार का समर्थन किया गया, जबकि बिलाल को महज 207 लोगों का समर्थन मिल सका। चुनाव अधिकारी द्वारा मनीष कुमार को 36 मतों से विजयी घोषित किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान विनोद सैनी, बबलू कुमार एडवोकेट, अनीश मलिक, होशियार सिंह, गजेंद्र शर्मा, राकेश कुमार सैनी, अशोक सैनी रहे।
विज्ञापन

धांधली का आरोप
राशन विक्रेता के चयन में बिलाल ने धांधली का आरोप लगाते हुए बीडीओ से शिकायत करते हुए चयन प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। बिलाल का आरोप है, कि बिलाल के पक्ष में 137, उसके पक्ष में 208 व विशाल के पक्ष में 15 लोगों ने हाथ उठाए थे, लेकिन बीच में गिनती रोककर राकेश के पक्ष में लगी लाइन के सभी वोट मनीष के पक्ष में जोड़कर उसे विजेता घोषित कर दिया गया। उसने चयन प्रक्रिया को निरस्त कर पुन: चुनाव कराने की मांग की है। उधर, पंचायत सचिव ने आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed