फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mangoes of the district will spread in Delhi and Lucknow festival

Saharanpur News: दिल्ली और लखनऊ महोत्सव में जलवे बिखेरेंगे जनपद के आम

Sun, 02 Jul 2023 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mangoes of the district will spread in Delhi and Lucknow festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद के आम देश के दो महोत्सव में अपने जलवे बिखेरेंगे। इसमें लखनऊ में होने वाला उत्तर प्रदेश आम महोत्सव और नई दिल्ली आम महोत्सव शामिल हैं। उद्यान विभाग इसमें शामिल करने के लिए प्रगतिशील बागवानों को शामिल करने में जुट गया है।

आम के लिए जनपद देशभर में मशहूर है। यहां से प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में आम का निर्यात भी होता है। इस बार भी अब तक आम की कई खेप लंदन भेजी जा चुकी हैं। आम की अच्छी गुणवत्ता के चलते छह और सात जुलाई को नई दिल्ली में होने वाले आम महोत्सव और 14 से 16 जुलाई तक लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में जनपद के कई प्रगतिशील बागवान आम की विभिन्न प्रजातियों के साथ भागेदारी करेंगे। गत वर्षों में जनपद के आम विभिन्न महोत्सव में पुरस्कृत हुए हैं। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि नई दिल्ली में होने वाले आम महोत्सव और लखनऊ मेंं होने वाले उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में देशभर के बागवान अपने आमों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें जनपद के बागवान भी शामिल होंगे। जहां वह अपने उच्चकोटि के आमों का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed