{"_id":"cf86ad8097c38d6d5422d7d2eff97941","slug":"man-crushed-by-school-bus-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस ने युवक को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ननौता
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरौल गांव में स्कूली बस से कुचल कर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। उधर, बड़गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे टिकरौल गांव का 20 वर्षीय इसम सिंह पुत्र शशिकांत मार्निंग वॉक करके घर लौट रहा था। इस दौरान वह नगर स्थित एक स्कूल की बस की चपेट में आ गया। बस का पहिया उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक ने भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके पिता इसम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस चालक सलीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, बड़गांव क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर सैनपुर गांव निवासी अमन पुत्र सुक्कड़ सैनी बाइक से गांव लौट रहा था। सामने से इसम सिंह पुत्र भूल्ला अपनी पत्नी मुनेश के साथ बाइक से आ रहा था। गांव सिरसली कला के पास दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। इनमें अमन को गंभीर हालत में रामपुर मनिहारान सीएचसी भर्ती कराया गया।