{"_id":"6161da1f8ebc3e2ee33e75ec","slug":"make-girls-aware-of-safety-saharanpur-news-mrt559972288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
पेपर मिल रोड़ स्थित स्कूल मिशन शक्ति कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मीना मंच की ओर से प्राथमिक विद्यालय नाजिरपुरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने बालिकाओं को सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद प्रदीप उपाध्याय और अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदीप उपाध्याय ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए उच्च शिक्षित बनने की अपील की। पुलिस विभाग से आई पूनम ने बालिकाओं को महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1098, 1090 के विषय में विस्तार से बताया, साथ ही गुड टच और बैड टच का मतलब समझाया। डॉ. पूजा यादव ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए बेसिक विभाग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सब पढ़ें- सब बढ़ें, शारदा अभियान, मीना मंच आदि के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी निशा रानी, प्रधानाध्यापिका मोनिका, शिक्षा मित्र सुनीता आदि मौजूद रही।
छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स
सहारनपुर। मिशन शक्ति के तहत बेहट रोड स्थित डेलमोंड इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं के लिए चल रही सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी छात्राओं को दी। इस दौरान स्कूल की विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा की धर्मपत्नी मुक्ता, अपर जिलाधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधक रंजन गुप्ता, कुलदीप धमीजा, प्रदीप धमीजा, अंजू धमीजा, नमिता धमीजा, सोनाली, ऋषभ मैनी आदि मौजूद रहे।