{"_id":"5952af6d4f1c1bd2238b45ac","slug":"makan-girne-se-chhar-mahilayein-dabin","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींव खोदते वक्त मकान गिरा, चार महिलाएं दबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींव खोदते वक्त मकान गिरा, चार महिलाएं दबीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
भरभराकर गिरे मकान का मलबा।
- फोटो : अमर उजाला
बड़गांव (सहारनपुर)। जड़ौदा पांडा में मकान बनाने के लिए नींव खोदते समय पड़ोसी का मकान भरभरा कर गिर गया। इसके मलबे में चार महिलाएं दबकर घायल हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मलबे के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला और उपचार के लिए नानौता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायलों की हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार की
सुबह जड़ौदा पांड़ा गांव निवासी नकली राम का पुत्र दीप शर्मा नया मकान बनाने के लिए नींव खोद रहा था। इसी बीच उसके पड़ोसी घसीटू पुत्र मंगत उर्फ साधू का मकान नीचे आ गिरा। मकान के मलबे में घर में घरेलू कार्य कर रही महिला शीला पत्नी सेवाराम, रूपा पत्नी अंकित, सोमी पत्नी घसीटू, मीनू पुत्री घसीटू नीचे दब गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे के नीचे दबे सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नानौता अस्पताल भिजवाया लेकिन चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बूंदाबांदी के चलते मकान की नींव खोद रहे आरोपी दीप शर्मा को हिरासत में लिया हुआ है। थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही ही कार्रवाई की जाएगी।