फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Major accident in Deoband: Explosion in firecracker factory, blasts, many reported dead

देवबंद में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, धमाकों से दहला क्षेत्र, तीन युवकों की मौत की पुष्टि

Sat, 26 Apr 2025 10:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Apr 2025 10:04 AM IST
सार

देवबंद में शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके व विस्फोट के बीच तीन युवकों की मौत हुई है। राहत-बचाव कार्य जारी है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Major accident in Deoband: Explosion in firecracker factory, blasts, many reported dead
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय फैक्टरी के अंदर कई लोग मौजूद थे, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल के बच्चों को आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए कब्रिस्तान, शरीर पर लगाई कब्र की मिट्टी और बोले...  
विज्ञापन


डीएम मनीष बंसल ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें  राहुल उर्फ काका (24) पुत्र रामकुमार निवासी फतेहपुर गांव, विशाल(25) पुत्र संदीप कुमार निवासी गुनारसा गांव और विकास(19) पुत्र राजबल निवासी जड़ौदा जट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे में तीन हिंदू युवकों की मौत हुई है, जबकि वहां पर मुस्लिम युवक भी काम करते थे। उन्हें कुछ क्यों नहीं हुआ। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पर जुटे हुए हैं। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है।

Major accident in Deoband: Explosion in firecracker factory, blasts, many reported dead
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्टरी में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

Major accident in Deoband: Explosion in firecracker factory, blasts, many reported dead
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

वहीं मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। धमाके के बाद भीषण आग की लपटे फैक्टरी से उठने लगीं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवको की मौत की सूचना परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं।

फैक्टरी को पटाखे बनाने के लिए लाइसेंस दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि किस तरह के पटाखे बनाए जा रहे थे। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।  - मनीष बंसल, डीएम

Major accident in Deoband: Explosion in firecracker factory, blasts, many reported dead
विलाप करते परिज - फोटो : अमर उजाला

बेसुध हुए मृतकों के परिजन, दोपहर 12 बजे खोला गया जाम
सुबह नौ बजे जाम लगाया था, जो करीब साढ़े 12 बजे खोल दिया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई अन्य मांगों को लेकर भी अधिकारियों ने सहमति जताई है। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद ही हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed