{"_id":"680bd7fea2d0b8a70a09f31b","slug":"meerut-school-children-were-blindfolded-and-taken-to-the-cemetery-grave-soil-was-applied-on-their-bodies-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्कूल के बच्चों को आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए कब्रिस्तान, शरीर पर लगाई कब्र की मिट्टी और बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्कूल के बच्चों को आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए कब्रिस्तान, शरीर पर लगाई कब्र की मिट्टी और बोले...
Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
सार
यह सनसनीखेज मामला परतापुर स्थित एक स्कूल का है। आरोप है कि बच्चों को बस में बैठाकर ले जाया गया और कब्र पर प्रार्थना कराई गई। इसके बाद टीचर ने कहा कि अब जीसस ही तुम्हारे भगवान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्कूल में जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर क्षेत्र के एक स्कूल से कुछ बच्चों को आंख पर पट्टी बांधकर बस से कब्रिस्तान ले जाया गया। आरोप है कि वहां उनसे प्रार्थना कराई गई। शरीर पर कब्र की मिट्टी भी लगाई गई। इस बारे में किसी को बताने पर प्रधानाचार्य ने सजा देने की धमकी दी।
विज्ञापन
तीसरी कक्षा के एक छात्र ने परिजनों को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। देर रात पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीपीनगर क्षेत्र का एक बच्चा परतापुर स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। शुक्रवार को स्कूल से घर पहुंचे छात्र ने अपनी मां को बताया कि गणित के पीरियड के दौरान उसके साथ कुछ बच्चों को आंख पर पट्टी बांधकर बस में ले जाया गया। जब आंखों से पट्टी खोली तो वह एक कब्रिस्तान में था। वहां प्रधानाचार्य ने एक-एक कर सभी बच्चों से कब्र पर प्रार्थना कराई। कब्र की मिट्टी उनके शरीर पर लगाई। उनसे कहा गया कि आपके भगवान जीसस हैं। उन्हीं की अब आपको पूजा करनी है।
यह भी पढ़ें...
Meerut: सरस्वती लोक में बेडशीट बेचने पहुंचे दो युवकों को पीटा, वीडियो भी बनाया, बाद में बोले- गलतफहमी हो गई थी
यह भी पढ़ें...
Meerut: सरस्वती लोक में बेडशीट बेचने पहुंचे दो युवकों को पीटा, वीडियो भी बनाया, बाद में बोले- गलतफहमी हो गई थी
बच्चे की बात सुनकर परिजनों ने स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी से फोन पर बातचीत की। आरोप है कि वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद शाम को बच्चे के परिजन परतापुर थाने पहुंचे और शिकायत की। कार्यवाहक सीओ सौम्या अस्थाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल के सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।